ठेठईटांगर में हुआ विधानसभा स्तरीय भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित

ठेठईटांगर-केंद्र सरकार की 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण बताकर ठेठईटांगर में कोलेबिरा विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि भाजपा संगठन में मोर्चा का महत्वपूर्ण स्थान है,सभी मोर्चा के पदाधिकारी अपने अपने मोर्चा को मजबूत कर संगठन को शक्तिशाली करें जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है उसी निमित्त संयुक्त मोर्चा का भी सम्मेलन झारखंड के सभी विधानसभा में हो रहा है। मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता घर घर जाकर पिछले 9 वर्षों में किए गए विकास कार्यों को लोगों को बताएं चाहे वह जन धन योजना हो या उज्ज्वला योजना या फिर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आवास हो या घर घर नल जल योजना हो, यह सभी योजनाएं केंद्र सरकार की योजनाएं हैं जिसका लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक को मिल रहा है। सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता घर घर जा कर लोगो से 9090902024 नम्बर पर मिस्डकॉल कराएं। वही धन्यवाद ज्ञापन ठेठईटांगर पूर्वी जिला परिषद सदस्य कृष्णा बड़ाईक ने किया। मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी भोला साहू एवं सह प्रभारी नरेंद्र बड़ाईक पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर महामंत्री मोतीलाल सिंह सुभाष साहू सहित सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment