वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की हुई मौत

कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज आंधी तूफान और बारिश होने के कारण वज्रपात की चपेट में आने से कृष्णा मुंडा नामक 60 वर्षीय एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनकी पत्नी कलावती मुंडा उम्र लगभग 55 वर्ष एवं उनके दो पुत्र रितिक मुंडा उम्र 12 वर्ष एवं रोशन मुंडा उम्र 10 वर्ष भी वज्रपात के चपेट में आने से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा मुंडा एवं उनके परिवार के सभी सदस्य तेज आंधी तूफान और बारिश के दौरान अपने घर के एक कमरे में सभी सदस्य बैठे थे तभी उसी वक्त वज्रपात होने से मौके पर ही कृष्णा मुंडा की मृत्यु हो गई एवं उनके परिवार के सदस्य वज्रपात की चपेट में आने से घायल हो गए जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया गया जहां घायलों का इलाज डॉक्टर द्वारा किया गया इधर घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया अंजना लकड़ा अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लिया। वही दूसरी ओर जानकारी मिलती है कि प्रखंड अंतर्गत और एक व्यक्ति जिसका नाम विष्णु केवट पिता रोपा केवट गांव डूमरडीह का भी वज्रपात से मौत हो गया। जिसे लेकर उनके परिवार एवं गांव वालों में शोक की लहर है।

Related posts

Leave a Comment