कोलेबिरा विधायक ने जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित की जनता दरबार

जनता दरबार के माध्यम से लोगों को सामुदायिक वन पट्टा एवं परिसंपत्तियों का किया वितरण

जलडेगा :प्रखण्ड मुख्यालय में जनता दरबार सह परिसम्पति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक नमन बिक्सल कोगाड़ी उपस्थित हुए।विधायक ने कहा कि लोकतांत्रिक देश के लिए यह सबसे सुंदर पल होता है जब जनता के दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना जाता है।साथ ही साथ लोकतंत्र मजबूत होता है।आज कल्याणकारी योजना को आम जनता तक पहुंचे, इसलिए आज जनता दरबार कार्यक्रम किया गया है कार्यक्रम के दौरान 14 व्यक्तियों के बीच व्यक्तिगत वन पट्टा वितरण किया गया।साथ ही साथ परिसम्पति का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में जलडेगा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे साथ ही साथ सभी विभाग का स्टाॅल लगा हुआ था। विधायक ने कहा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखण्डों में हर माह जनता दरबार करेंगे। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, रावेल लकड़ा, अर्जुन होरो, प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील जड़िया, गैब्रियल समद, सुनील सुरीन,अमर समद,क्लेमेंट टेटे, सुरेश द्वीवेदी, फूलकेरिया डांग, प्रखण्ड प्रमुख जोसेफ लुगुन, जिला परिषद सदस्य रोजालिया शान्ता कण्डुलना, शिशिर डांग,लाझरुस समद,पंकज साहू, सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment