पाकरटांड़ के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी अब गैस चूल्हे पर पोषाहार बनेगा, धुएं से मिलेगी निजात: जोसिमा खाखा*

सिमडेगा:जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने प्रखंड की 150 आंगनबाड़ी सेविकाओं को निशुल्क में गैस चूल्हा और सिलेंडर दिया। उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर गैस चूल्हे पर पोषाहार बनेगा। इससे सेविका व सहायिका को धुएं से निजात मिलेगी। उन्होंने सेविकाओं को गैस चूल्हे के उपयोग के समय बरती जाने वाली सावधानी के बारे में भी बताया। जोसिमा ने कहा कि लकड़ी जलाकर पोषाहार बनाने के समय निकलने वाले धुएं से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है। इससे निजात के लिए गैस चूल्हा का उपयोग जरुरी है। उन्होंने कहा कि शेष आंगनबाड़ी केंद्रों में भी जल्द गैस चूल्हा व सिलेंडर का वितरण किया जाएगा। उन्होंने सेविकाओं को भी कई निर्देश दिए। साथ ही मेन्यू के अनुसार ही भोजन बनाने की बात कही। जोसिमा ने कहा कि सेविकाएँ अपने बच्चो की तरह आँगनबाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों की देखभाल करें। उन्होंने पोषणयुक्त भोजन खिलाएं। बच्चों को ककहरा की ज्ञान दें। केंद्र में साफ सफाई पर ध्यान दें। मौके पर प्रमुख रजत लकड़ा, बीडीओ शक्तिकुंज, पंसस प्रतिमा कुजूर, सीडीपीओ आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment