ठेठईटांगर के केरया मंडली में कार्यक्रम का हुआ आयोजन कोलेबिरा विधायक हुए शामिल

सिमडेगा ठेठईटांगर प्रखण्ड अंतर्गत केरेया गांव के पूर्वी मंडली में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी उपस्थित हुए विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि परमेश्वर की वंदना और प्रार्थना करने से मनुष्य हमेशा सुखी रहता है। हमारी आध्यात्मिक ताकत में वृद्धि होती है। ईश्वर से हम जुड़ जाते हैं। मनुष्य में ईश्वर की तरह करुणा और दया के भाव आ जाते है। इससे जीवन में स्वत: सुधार आ जाता है। आज हमारा देश निश्चित ही विकट परिस्थिति से गुजर रहा है,लोग भय में जीवनयापन कर रहे हैं, हमारे स्वतंत्रता को  समाप्त करने का प्रयास देश में बैठी भाजपा की सरकार कर रही है।बाबा भीमराव अम्बेडकर के संविधान को चकनाचूर कर दिया जा रहा है। कभी अल्पसंख्यक ईसाई आदिवासी समुदाय को चर्च धंसाने, सरना आदिवासी के साथ लड़वाने का षड्यंत्र रचा जाता है। भाईचारा प्रेम सौहार्द को छिन्न-भिन्न करने के लिए धार्मिक भावनाओं को उछाला जा रहा है। नतीजा लोग भय में जीने के लिए विवस हैं। जहां तक रही बात लोकतांत्रिक व्यवस्था की तो उसे विखंडित करने का खेल खेला जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले की बात है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बयान आया है कि एक घर में एक ही कानून होना चाहिए। इसके लिए पुरे देश में सभी समुदाय, सभी धर्म और सभी वर्गों के लिए समान नागरिक संहिता कानून बना कर लागू करने की बात कही है। इस कानून से आदिवासी समाज काफी आहत हैं।मौके पर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, विलसन लुगुन, हेमन्त लुगुन, जॉन लुगुन, अनिल लुगुन, अभिनाश लुगुन, इशाक बागे, रोशन भेंगरा, रेजन भेंगरा, प्रचार सलान लुगुन आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment