कोलेबिरा: प्रखंड कार्यालय मे प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता मे सभी पंचायत सचिव एवं मुखियाओं के साथ बैठक की गई। बैठक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बतलाया गया की पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पंचायतों मे ग्राम स्तर पर सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया जाना है। जिसके लिए व्यापक प्रचार -प्रसार करते हुए ग्रामवार ग्रामसभा आयोजित कर खेल क्लब का गठन करने का निर्देश सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को दिया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया की उक्त ग्राम सभा मे इसके अलावे दिनांक 14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक चलाये जा रहे जन्म -मृत्यु निबंधन से सम्बंधित विशेष अभियान की जानकारी तथा दिनांक 21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 2023 तक मतदाता सूची विशेष संछिप्त पुनरिक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चलने वाले विशेष अभियान की जानकारी लोगों के देते हुवे जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक मे मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम के अलावे सभी पंचायत सचिव एवं मुखिया उपस्थित थे।
