अमित तिर्की बने युथ कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष

केरसई:केरसई को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष जेफरेंन केरकेट्टा ने की तथा अमित तिर्की को सर्वसम्मति से युथ कांग्रेस का प्रखण्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। युथ प्रखण्ड अध्यक्ष बनाये जाने पर अमित ने जिला एवं प्रखण्ड कमिटी के प्रति आभार प्रकट किया है साथ ही युथ कांग्रेस को नई दिशा की ओर बढ़ाते हुए अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करने की बात कही। बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष देवनिश खलखो, केरसई जिप सदस्य श्रीमति प्रेमा बाड़ा,मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, विधायक प्रतिनिधि शशि प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद,मुखिया मुंस खेस, मुखिया अगुस्ता डुंगडुंग,पं स सदस्य नोवेल मिंज, अनूप लकड़ा,अनिल केरकेट्टा, अजेयदान कुजूर निशित टोप्पो आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment