कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलेबिरा डैम में एक युवती का शव मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह ग्रामीण जब डैम के समीप टहल रहे थे तभी डैम में एक युवती के शव देखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर कोलेबिरा पुलिस को शव मिलने की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस डैम पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवती का शव की पहचान प्रियंका झा के रूप में हुआ है। प्रियंका झा कोलेबिरा बाजार टांड स्थित अजय झा की पुत्री बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार प्रियंका झा मंगलवार रात से ही अपने घर से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिलने पर इसकी सूचना 2 अगस्त को कोलेबिरा पुलिस को दी गई थी। युवती के शव मिलने पर उनके परिजनों का रो रो कर काफी बुरा हाल हो गया है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ रही है। इधर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है
