बानो: प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक डाक बंगला बानो में प्रखंड अध्यक्ष अजीत कन्डुलना की अध्यक्षता में हुई ।जिसमें जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की शामिल हुए। साथ ही पीसीसी डेलेगेट सह प्रभारी बानो कौशल किशोर रोहिल्ला,जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज,बानो प्रखंड प्रभारी सुरेश द्विवेदी भारत जोड़ो आम जनों के साथ,जिला महासचिव जगदीश बागे, प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल कुमार बागे, प्रखंड उपाध्यक्ष रफीक अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सदन बागे, प्रखंड महासचिव ल संजीव कैथवार, आमंत्रित सदस्य सफीक अंसारी, पंचायत अध्यक्ष जुनुल जोजो, जोसेफ हेमरोम,श्बोवास तोपनो, अरमान की उपस्थिति के लिए प्रखंड कांग्रेस कमिटी आभार व्यक्त करती है। प्रखंड प्रभारी सुरेश द्विवेदी ने भारत जोड़ो आम जनों के साथ के महत्व पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष महोदय ने हर संभव मदद देने का वादा प्रखंड को देने का आश्वासन दिया। इस बैठक के परिणामस्वरूप असहिष्णु वातावरण के ताजा उदाहरणों मणिपुर, हरियाणा,रेल में बीभत्स गोली कांड यूसीसी जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा की गई । अगली बैठक -05.अगस्त को विशेष बैठक तय किया गया है।
