भाजपा सिमडेगा जिला कार्यालय में चुनाव प्रबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजन 

हर बूथ तक पहुंचे कार्यकर्ता,बूथ को करें मजबूत- मृत्युंजय शर्मा

सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी की शुक्रवार को एक दिवसीय चुनाव प्रबंधन कार्यशाला जिला कार्यालय में संपन्न हुई।कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की सभी मंडल के कार्यकर्ता और चार सदस्यीय टोली अपने अपने दिए हुए बूथ सशक्तिकरण में जुट जाएं।चुनाव प्रबंधन झारखंड प्रदेश के प्रमुख मृत्युंजय शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सभी कार्यकर्ता कमर कसकर चुनाव के लिए तैयार हो जाएं हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है की हम बूथों तक जाकर प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यों को संपादित करें एवं संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएं। उन्होंने कार्यशाला में मंडलवार कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूती के टिप्स दिए।इससे पूर्व अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं बंदे मातरम गान कर कार्यशाला की शुरुआत की।उसके उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया मौके पर चुनाव प्रबंधन टोली के प्रदेश सदस्य कर्नल वी.के.सिंह विश्वजीत सिंह पुरुषोत्तम राय केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव महामंत्री दीपक पुरी कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री राकेश रविकांत मंत्री तुलसी साहू सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद मानकीलाल कृष्णकांत सिंह मोतीलाल ओहदार ओमिन सिंह देवकीनंदन साय घनश्याम सिंह अशोक इंदवार मनिंदर बिंझिया सुरजन प्रधान विजय महतो सुरजन बड़ाईक अशोक रजक श्री लाल साहू सहित मण्डल की टोली मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment