सिमडेगा कावड़ यात्रा में झारखंड पार्टी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने किया कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन

सिमडेगा: सिमडेगा कांवरिया सेवा संघ की ओर से 19 अगस्त से आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा बासँजोर  के तरगा के पास कांवरियों को जमाने के उद्देश्य से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम झारखंड पार्टी की ओर से आयोजित करवाई गई जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री एनोस एक्का के द्वारा विधिवत रूप से रिबन काटकर किया। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि सिमडेगा जनजातीय क्षेत्र है जहां पर भगवान भोलेनाथ की हमेशा कृपा बनी रहे और यही प्रयास और यही सोच को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया गया उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों का आवाहन किया कि सभी लोग इसी प्रकार एक सूत्र में बंधकर इस कावड़ यात्रा को युगो युगो तक ऐतिहासिक बनाते रहे इसमें झारखंड पार्टी की ओर से हर वर्ष बढ़-चढ़कर सहयोग दिया जाएगा ताकि कांवरियों को किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत ना हो। इस मौके पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक फिल्मी आधुनिक नागपुरी सहित विभिन्न भाषाओं के बोल बम के भक्ति गीतों से उपस्थित कांवरियों को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री के अलावा झारखंड पार्टी युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का, झारखंड पार्टी के प्रखंड प्रभारी बेलास एक्का, निकोल्सन कोंगाडी, राजेश महतो सुनील साहू कामेश्वर साहू नुवल हेरेंज रवि बड़ाईक, आशीष कुमार सिंह, रसाल खलखो, भोला दास ,लल्लन प्रसाद पिंटू सिंह सहित काफी संख्या में लोगों की इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका रही।

Related posts

Leave a Comment