हॉकी स्टार ब्यूटी डुंगडुंग के पिता के निधन पर विधायक भूषण बाड़ा ने जताया शोक

सिमडेगा:अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग के पिता अमरुस डुंगडुंग के निधन पर विधायक भूषण बाड़ा ने गहरी शोक संवेदना ब्यक्त किया है। विधायक ने शोक ब्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत के आत्मा को शांति दे। साथ ही इस दुःख की घड़ी में दिवंगत के परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे। उन्होंने कहा कि अमरुस भी एक बेहतरीन खिलाड़ी थे। जिन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग ले चुके थे। वे किनकेल में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन में भी सराहनीय योगदान निभाते रहे हैं और इस प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने में हर सम्भव मदद किया करते थे। गांव के छोटे छोटे बच्चों के लिए वे गुरु भी बन जाया करते थे और उन्हें हॉकी खेलने की भी टिप्स दिया करते थे। आज सिमडेगा की धरती ने एक अच्छे खिलाड़ी को खो दिया। इनकी कमी हमेशा सिमडेगा वासियों को खासकर किनकेल वासियों को खलेगी। अमरुस स्वयं अंतराष्ट्रीय स्तर का मैच नहीं खेल सके। पर उन्होंने अपनी बेटी को हॉकी सीखा देश को हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी दिए।विधायक भूषण बाड़ा मंगलवार को रांची में स्थित अस्पताल में पैसे कम होने के सूचना पर अमरुस के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी दिया। इसके अलावे अस्पताल से शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था कराई। विधायक ने बताया कि अमरुस उनके क्लास के सहपाठी हुआ करते थे। वे शुरू से ही हॉकी खेल के प्रति काफी रुचि रखते थे।

Related posts

Leave a Comment