धर्म के नाम पर नफरत फैला कर राजनीति करती है राष्ट्रीय पार्टी:एनोस एक्का

सिमडेगा:राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा लोगो के बीच नफरत फैलाकर राजनीति रोटी सेक रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों किसी विशेष धर्म के लिए खुद को रहनुमा बताती है। झारखंड पार्टी क्षेत्र में सदभावना लाना चाहती है। सदभावना के लिए जिले में सदभावना रैली निकाली जाएगी। धर्म के नाम पर लोगों को बटने नहीं दिया जाएगा। पूर्व मंत्री सह झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पंडरीपानी टापूडेगा में आयोजित कार्यक्रम में एनोस एक्का ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमला किया। उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी जनता की समस्या से कुछ मतलब नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोलेबिरा विधायक आदिवासियों और इसाईयों के नाम पर राजनीति कर रहे है। एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त भाजपा और कांग्रेस धर्म के नाम पर भेदभाव को माहौल बनाकर वोट लेने का काम करती है। लेकिन झारखंड पार्टी क्षेत्र में अमन और शांति का वातावरण चाहती है। कार्यकर्ता सम्मेलन को संदेश एक्का, जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु, मतियस बागे, ओम प्रकाश अग्रवाल,ललित समद,महेंद्र जमुदा,बिरसा मांझी, नमजन होरो सहित कई नेताओं ने भी संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी की सोच को साझा किया। कार्यक्रम में मंच संचालन ओलिवर लकड़ा और धन्यवाद ज्ञापन बदरुददीन अहमद ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में वर्ष 2024 में राज्य के सभी 81 सीटों में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में कई लोगो ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। सभी लोगों का माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। सम्मेलन में हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

स्मार्ट सिटी के साथ साथ स्मार्ट गांव बनाएंगे:संदेश

युवा नेता संदेश एक्का ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा की बिना किसी भेदभाव के लिए झापा सभी के लिए कार्य करेगी। संदेश ने कहा कि सभी पार्टी स्मार्ट सिटी की बात करती है लेकिन झापा स्मार्ट सिटी के साथ साथ स्मार्ट गांव बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि एनोस एक्का ने क्षेत्र के लिए जो काम किया है उस काम को आगे बढ़ाने का काम झारखंड पार्टी करेगी।

Related posts

Leave a Comment