सिमडेगा:कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की ने पाकारटांड कांसजोर नहर परियोजना में नहर निर्माण कार्य में आने मित्र के आरोप में उच्च न्यायालय रांची में किया पीआईएल दर्ज। जानकारी देते हुए दिलीप तिर्की ने बताया वहाँ के स्थानीय लोगों के लिए अभिषाप बन गया है। कई गांव को नहर से कोई लाभ नही है। नहर नीचे बहती और खेत ऊपर हैं जहां पानी का जाना संभव नही है। लोग नहर के अंदर बांध बनाकर भी पाने लेने की कोशिश कर रहे लेकिन पानी खेतो में नही जा पा रहा। अंतता: किसानो को मशीन लगाकर खेतो में नहर से सिंचाई करनी पड़ रही है। ऐसा अनोखा नहर शायद पूरे भारत में नही बना होगा। इसी मामले में दिलीप तिर्की ने 2021 में उच्च न्यायालय में पीआईएल केस किया है। जिस पीआईएल केस मामले में वर्तमान में झारखंड सरकार की ओर से एक्सक्यूटिव इंजीनियर डब्लूआरडी विभाग से जयपाल मांझी ने 464 पन्ने का माननीय उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल किया गया है। जिस केस की अगली तिथि 19 सितंबर को है। जिसपर पाकारटांड क्षेत्र के हजारों खेतिहर किसानों की आस टिकी हुई है कि इस मामले में न्यायालय अनियमितता के खिलाफ एक कठोर कार्यवाही करेगी।दिलीप ने बताया कि जीत हमारे क्षेत्र के किसानों की ही होगी। बस हमें धैर्य रखना है, और अंत तक लड़ना है
