केरसई में बहनों ने करमा पूजा कर की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

 केरसई: केरसई प्रखंड में सोमवार को प्रकृति पर्व करमा धूमधाम से मनाया गया।करमा पर्व झारखंड का प्रसिद्ध पर्व है, जिसे बहने अपने भाइयों की सुख समृद्धि के लिए मनाते हैं। देर रात तक जगह- जगह सार्वजनिक सामूहिक और घरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला चला। बहनों ने निर्जला उपवास रहकर भाइयों के दीर्घायु और सुरक्षा को लेकर करम डाल में पूजा की। उनके द्वारा जावा रखा गया एवं पूजा के उपरांत भाइयों के सिर पर जावा रखा गया।उनके स्वास्थ्य की कामना की गयी। इस दौरान बहनों को भाई सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनके बेहतरी की कामना की।इधर केरसई के रुसू,भण्डारटोली,इंद्रा चौक, साहू चौक,लालपुर चौक, करमटोली,ठेसुटोली समेत विभिन्न स्थानों में करमा पूजा का आयोजन किया गया।केरसई में  नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पूजा- अर्चना के बाद पंडित आचार्य के द्वारा उपस्थित लोगों को कहानी बताई गई। करमा- और धरमा दो भाइयों की कहानी और एक दूसरे के प्रति उनके त्याग की भावना के बारे में बताया गया। इस दौरान ढेरों माताएं एवं बहने उपस्थित रहीं।

104

Related posts

Leave a Comment