सिमडेगा राम जानकी मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया अन्नकूट एवं गोवर्धन पर्व

सिमडेगा:शहर के राम जानकी मंदिर में कार्तिक माह के शुक्ल में  मंगलवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पर्व बड़े धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। शहरवासियों ने घरों में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की।गाय का गोबर से भगवान की आकृति बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा की। भक्तों ने भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया। वहीं, आचार्य वासुदेव गौतम द्वारा सामूहिक रूप से रामजानकी मन्दिर में लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान की गई।इसके पश्चात आए अनाज से बने अन्नकूट महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धर्मार्थ समिति के द्वारा कराया गया।पूजन कार्यक्रम कार्यक्रम अन्नकूट का भोग वितरण के दौरान धर्मार्थ समिति के धर्मार्थ समिति के शंकरलाल अग्रवाल, शंभू लाल अग्रवाल, ओम प्रकाश शर्मा, लीलू राम अग्रवाल, वार्ड पार्षद अशोक जैन, मोती लाल अग्रवाल, पवन जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन कैलाश बामलीया, मातानहेलिया, महेश शर्मा, बिनोद बंसल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विमल जैन, सचिन शर्मा सत्य प्रसाद, शंभू शर्मा ने सहयोग किया।

Related posts

Leave a Comment