राज्य स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा को किया गया याद

सिमडेगा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के मौके पर सिमडेगा जिले में प्रशासनिक अधिकारी ,विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।मौके पर भगवान बिरसा मुंडा को उपायुक्त, सिमडेगा  अजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उराॅंव, विधायक प्रतिनिधि, कोलेबिरा मो० शामी आलम, एसडीपीओ डेविड ए ढोढ़़राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी  समीर  रेनीयर खलखो, डीसीएलआर  अरुणा कुमारी, अंचलाधिकारी मो० इम्तियाज अहमद, नप प्रशासक  सुमित महतो सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं प्रेस मीडिया के बंधुओं द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

उपायुक्त जिले वासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि राज्य 23 साल विभिन्न उतार-चढ़ाव के साथ आज स्थापना दिवस मना रही है और सिमडेगा दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रही है हम सभी सिमडेगा वासियों को राज्य की विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है ताकि राज्य और भी आगे बढ़ सके।

 इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति के पदाधिकारी ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला समिति द्वारा माल्यार्पण करते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण लिया ,इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के द्वारा माल्यार्पण हुए श्रद्धांजलि की अर्पित किया गया। इधर आजसू पार्टी जिला कार्यालय सिमडेगा में जिला अध्यक्ष  धूपेन्द्र पांडे के नेतृत्व में जिला कमेटी सिमडेगा के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा  की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मनाई गई।   

Related posts

Leave a Comment