नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महान पर्व छठ हुआ शुरू खरना पूजा आज

विकास साहू

सिमडेगा : लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा नहाय- खाय के साथ शुक्रवार को प्रारंभ हो गया। व्रतियों ने सुबह ही स्नान-ध्यान कर पूरी शुद्धता के साथ कद्दु-भात व चना दाल का प्रसाद बनाया। जिसके बाद पूजा अर्चना के साथ प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भक्तों ने भी व्रतियों के घरों में जाकर प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को व्रती खरना पूजा अनुष्ठान करेंगी। जिसके बाद से निर्जला उपवास प्रारंभ हो जाएगा। इधर जिले भर में छठ पूजा को लेकर माहौल पूरी तरह से भक्ति में हो उठा है जगह-जगह पर घरों में छठ के गीत से पूरा शहर गूंज रहा है। शनिवार को खरना प्रसाद का आयोजन होगा। मौके पर छठ व्रति खीर का प्रसाद बनाएगी। खीर का प्रसाद बनाने के लिए दूध की आवश्यकता होती है। खरना प्रसाद को दूध की मांग बढ़ गई है। दूध की खपत को पूरी करने के लिए दूध के दुकानदार रांची, गुमला आदि के डेयरी से दूध मंगा रहे है। ताकि सभी की मांग पूरी की जा सके। इधर प्रसाद के लिए गाय के दूध की भी मांग बढ़ी है। जिसके कारण खटाल और निजी पशुपालक भी अपने रोज के उपभोक्ताओं को दी जाने वाली दूध में कटौती कर पूजा करने वालो को दूध उपलब्ध कराएगें।

161

आटा चक्की में उमड़ेगी भीड़

छठ पर्व में ठेंकुए का प्रसाद का विशेष महत्व है। गेंहू पीसने के लिए सिमडेगा के श्यामपथ गली में रंजीत आटा चक्की के द्वारा तैयारी की गई है। इनके द्वारा आटा चक्की को पूरी तरह से धोकर शुद्ध किया गया है। ताकि पर्व की पवित्रता बनी रहे। गेंहू पीसा लिए आटा चक्की में लोगो की भीड़ उमड़ती है। जिसके कारण लंबी कतार भी लगती है

Related posts

Leave a Comment