जलडेगा:-प्रखंड के लमडेगा पंचायत अंतर्गत सेमेरिया गांव में रविवार में को पारंपरिक इंद मेला का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मेला का शुभारंभ गांव के पाहन शंकर बड़ाईक ने इंद्र देव का विधिवत पूजा एवं अनुष्ठान कर अच्छी वर्षा एवं उत्तम फसल हेतु आभार प्रकट किया। वहीं इंद मेला में भव्य तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झापा के पुर्व विधायक व मंत्री एनोस एक्का एवं युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एनोस एक्का ने कहा कि परबा जैसे सुदूर क्षेत्र में इतने भव्य रूप से मेला का आयोजन करना सराहनीय है। पुर्वजों के संस्कृति को परम्परागत चलाना हमलोगों की जिम्मेदारी है। हमारे पुर्वज इंद्रदेवता को रिझाने एवं अच्छी उपज के उपल्क्ष में पारम्परिक भेष-भूषा में अपनी संस्कृति एवं परंपरागत तरीके से इंद मेला का आयोजन करते थे। कहा हमारी पार्टी पुर्वजों की परम्परा का सम्मान करता है। मौके पर झारखंड के मशहूर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में झारखंड के प्रसिद्ध ठेठ नागपुरी गायक सह उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित जगदीश बड़ाईक सहित ओडिशा और झारखंड के कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णा बड़ाईक, बिसंबर बड़ाईक, राम बड़ाईक, जगदीश बड़ाईक, राजा बड़ाईक सहित कई गणमान्य ग्रामीणों का अहम योगदान रहा
