भाजपा कोलेबिरा की हुई बैठक, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बने अभिषेक कुमार 

कोलेबिरा :- भाजपा कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में शनिवार को भाजयुमो की बैठक कर  पुनर्गठन किया गया जिसमें  अभिषेक कुमार को प्रखंड अध्यक्ष ,महेश सिंह को महामंत्री, सखी लोहरा को उपाध्यक्ष ,राजन राम को मंत्री, गौरव अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर जिलाअध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि युवा शक्ति पार्टी के रीढ़ है ।आज युवा शक्ति के आगे आने से हमारा दल और मजबुती के साथ आगे बढ़ रही है, आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करते हुए खुंटी  लोकसभा सीट के साथ- साथ कोलेबिरा और सिमडेगा विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी जीत का पताका लहरायगी। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मंडल सशक्तिकरण के तहत सिमडेगा जिला के दोनो विधान सभा के सभी मंडलों में भाजयुमो को मजबुती प्रदान करने के लिए मंडल स्तर में प्रवास कर संगठन में युवाओं को जोड़कर भाजयुमो को जमीनी स्तर पर मजबुत किया जा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के विकास कि गारंटी से युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी कि ओर आशा भरी निगाहों के साथ भाजयुमो के साथ भारी तदात में जुड़ रहे है ।प्रखंड अध्यक्ष अशोक इंदवार ने कहा कि आने आले कुछ दिनों में भाजपा मंडल कोलेबिरा से हजारों के संख्या में मेरे युवा साथी भाजपा का हाथ को मजबुत करने के लिए संगठन से जुड़ेंगे और कोलेबिरा विधानसभा में कमल का फूल खिलाते हुए इतिहास रचेगी। मौके पर मंडल प्रवासी शशि दास, मंडल सांसद प्रतिनिधि चिंतामनी कुमार, महामंत्री रोहित कुमार साहु ,रुपधर सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अनिरुद्ध सिंह ,अनुसूचित जन जाति मोर्चा महामंत्री मुनेश्वर तिर्की, रुपलाल महतो ,जनेश्वर बिल्हौर ,कृष्णा दास, दिलेश्वर सिंह उपस्थित हुए।

Related posts

Leave a Comment