सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा अपने परिवार के साथ नव वर्ष का स्वागत पर्यटक स्थल बसतपुर में किया। मौके पर विधायक नव यहां वनभोज का भी लुत्फ उठाया। साथ ही वहीं पहुंचे लोगों को नव वर्ष की बधाई दी। उन्होंने जिले में शांति और जिले के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्प रहने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर जिले में अमन व शांति हो इसके लिए वे भगवान से प्रार्थना करेगें। उन्होंने लोगों से अपनी सभी बुराईयों को छोड नव वर्ष में अच्छाईयों को अपनाते हुए जिले के चंहुमुखी विकास में सहयोग की अपील आम लोगों से की है। उन्होंने जिले वासियों को आपसी प्रेम और भाईचारे के माहौल में नव वर्ष मनाने की बात कहते हुए शुभकामना दी। जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि वर्ष 2024 में जिले के लाचार, गरीब एवं बुर्जुगों को उनका हक के साथ साथ बेहतर सुविधा मिले। बच्चों का शिक्षा पूर्वत की भांति सुचारु रुप से चले इसके लिए वे प्रार्थना करेंगी। मौके पर प्रमुख सह प्रखंड अध्यक्ष रजत लकड़ा,वरीय उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा,नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, विधायक प्रतिनिधि अनिल जेम्स बखला,मुखिया दामोदर बिझिया,जिला मंडल अध्यक्ष भूषण राम,उप प्रमुख फ्लोरा मिंज,पंचायत अध्यक्ष निलेश एक्का,पंचायत अध्यक्ष सुनील तिर्की,पंचायत अध्यक्ष सुरेश केरकेट्टा,पंचायत अध्यक्ष जेफ्रेन कुजूर,शीतल लकड़ा,संगीता लकड़ा,आलम खान,बसंत राम,बिहारी लाल साहू, देवस्नान माझी, लक्ष्मण प्रसाद, चैतन दास,अजीत बिलुंग,अनिल तिर्की,असीम कुजूर, जॉन बेक,मनोरंजन कुल्लू,संजय तिर्की,गंगा सागर प्रसाद,योधन नायक,अलविश तिर्की,सुरजीत तिर्की,संजीत एक्का,आशा कुजूर,अमर मिंज,आनद कुजूर,अगश्तुष कुजूर,आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।
