सिमडेगा: भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला कार्यालय में गुरुवार को युवा मोर्चा की जिला समिति की बैठक आयोजन किया गया, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि प्रियांक भगत उपस्थित हुए उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मोर्चा के कार्यकर्ता इसके लिए तैयार हो।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि भारत युवाओं की सबसे बड़ी शक्ति वाला देश है एवं भारतीय जनता पार्टी में सबसे अधिक युवा कार्यकर्ता है ,इसीलिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन मजबूती में लग जाए।मंच संचालक अनिरुद्ध सिंह ने की ।मौके पर श्रीलाल साहू ,अमित अग्रवाल, रूपेश बड़ाईक , विद्या बड़ाईक , लक्ष्मण साहू, मनीष कुजुर ,विवेक कु श्रीवास्तव , शिव साहू, महावीर मेहर ,सोमलाल बेसरा, गणेश्वर साहू, अभिषेक कु साहू, महेश सिंह ,आर्यन कु गुप्ता ,यशवंत रावत ,राहुल कुमार, राहुल मिश्रा ,संजय नाग ,आलोक प्रसाद ,रामप्रसाद राम उपस्थित हुए वही धन्यवाद ज्ञापन सुभाष महतो ने दी।
