कृषि विज्ञान मेला से किसान अत्याधुनिक तरीके से खेती के सीखेंगे गुण:अर्जून मुंडा

सिमडेगा:भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली द्वारा सिमडेगा जिला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला का केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करने के पश्चात उनके सराहना किया । बताया गया कि पूसा कृषि विज्ञान मेला प्रत्येक वर्ष राजधानी दिल्ली में आयोजित होती है जिसे इस बार पूर्ववर्ती क्षेत्र के किसानों को लाभ मिले जिसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं देश के प्रधानमंत्री के पहल पर सिमडेगा में आयोजित किया गया जिससे कि इस क्षेत्र के किसान अधिक से अधिक लाभ ले सके।इस दौरान व्यावहारिक कृषि प्रौद्योगिकियों एवं तकनीकों को विकसित और प्रसारित करने वाले प्रतिभावान कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष पूसा कृषि विज्ञान मेले में लगभग 25-30 उन्नतशील किसानों को उनके नवाचार सृजन और प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए भा.कृ.अनु.सं – नवोन्मेषी किसान और भा.कृ.अनु.सं- अध्येता किसान पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिसमें इस बार झारखंड बीणा उराॅंव एवं मीनू महतो जिला हजारीबाग का चयन कर सम्मानित किया गया।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मेले में देश के विभिन्न शहर और राज्य से आए कृषि रिसर्च विभाग के स्टॉल का निरीक्षण करते हुए उनके द्वारा किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे कार्यों के संबध में जानकारी ली। कृषि मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में बेहतर करने वाले देश के एक दर्जन किसानों को सम्मानित किया गया है। बताया गया कि मेले के दौरान देश भर से विभिन्न कृषि संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र नवीन तकनीकियों का प्रदर्शन करेंगे।यहां हरेक दिन 1000 किसानों को कृषि संबंध प्रशिक्षण और जानकारी दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिमडेगा को कृषि के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाना है। इसलिए दिल्ली में होने वाला पूसा कृषि मेला सिमडेगा में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि मेला में यहां 40 से अधिक कृषि वैज्ञानिक रहेंगे जो किसानों को उन्नत फसल की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा झारखंड के कृषि विज्ञान संस्थानों को बेहतर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो सच है ,उसका परिणाम है कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि क्षेत्र का किसान अत्याधुनिक तरीके से खेती कर सके। उन्होंने आगे कहा कि देश में केंद्र सरकार किसानों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए कार्य कर रही है ताकि जमीन से जुड़कर काम करने वाले किसान बेहतर उत्पादन करने के साथ अच्छे बाजार उपलब्ध हो और वह मुनाफा कर सके उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है जिसका लाभ सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले किसानों को मिल रहा है। सिमडेगा को भी तकनीकी के क्षेत्र में हम आगे बढ़ने का काम करेंगे ताकि यहां के किसान आगे चलकर प्रदेश के लिए रोल मॉडल साबित हो।इस दौरान जिला के सभी प्रखंडों से चयनित किसानों को कल्याण विभाग की ओर से सोलर पंप सेट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में यह रहे शामिल
आयोजित कार्यक्रम में डॉ अशोक कुमार सिंह नई दिल्ली, डॉ एससी दुबे, उप कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची, डॉ सुजय रक्षित निर्देशक, भारतीय जैन प्रोद्यौगिकी,डॉ विकास दास निदेशक, एनआरसी संस्थान रांची, डॉ विशाल विशेष कार्य पदाधिकारी, जेएनआरआई- झारखंड, डॉ० रविन्द्र, संयुक्त निदेशक जेएनआरआई नई दिल्ली सहित जिला के उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला परिवहन पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव, जिला सहकारिता पदाधिकारी आत्म अभय टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास, जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा, नगर परिषद् प्रशासक पदाधिकारी सुमित कुमार महतो एवं अन्य पदाधिकारी गण एवं जन प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।