सिमडेगा:दिव्यांग सेवा आश्रम का 16वा स्थापना दिवस संडे का स्थित आश्रम के कार्यालय परिसर में मनाया गया मौके पर मुख्य रूप से झापा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री है एनोस एक्का और जिला अध्यक्ष मतियस बागे उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। मौके पर एनोस एक्का ने उपस्थित सभी दिव्यांगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी के द्वारा दिव्यांग सेवा आश्रम के माध्यम से सभी दिव्यांगों को सभी तरह की सुविधा पहुंचाने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों के लिए आश्रम परिसर में ही स्वास्थय केन्द्र, स्कूल, प्रशिक्षण केंद्र आदि बनाया जाएगा ताकि दिव्यांगों को आने जाने में परेशानी न हो। दिव्यांग लोगों को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए एनोस एक्का ने कहा कि सरकारी नौकरी में भी दिव्यांगो को आरक्षण देने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी को लोगों का प्यार और स्नेह मिलता है, तो विधायक बनने के साथ ही जिले के सभी दिव्यांगों को सुविधा दिलाने का सार्थक कार्य होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी घोषणा नहीं धरातल पर काम करने पर विश्वास रखती है। और झारखंड पार्टी ने काम करके दिखाया है। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। मौके पर दिव्यांगों ने भी अपनी कई समस्याओं से पूर्व मंत्रियों को अवगत कराया। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।
