बानो पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बानो :बानो पुलिस ने  चालीस वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर  सिमडेगा जेल भेज दिया। बानो थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि 15 मार्च को बादलुम नदी किनारे से 40 वर्षीय बेरना मड़की का शव  को बरामद किया गया था इसके बाद पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही थी, महिला की हत्या करने के आरोप में रामजोल हेरेंज टोली निवासी जयपाल मड़की,गिरजा टोली निवासी  विल्सन मड़की और संतोष तोपनों को गिरफ्तार कर सिमडेगा जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि 15 मार्च को सोदे बाजार से बेरना मड़की घर बादलुम  लौट रही थी इसी क्रम में तीनो आरपी महिला  के पीछे लग गये तथा  साड़ी से गला को दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी तथा बादलुम नदी किनारे महिला के‌ शव  को छुपा दिया  गया पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव  को कब्जे में करते हुए अंत परीक्षण हेतु भेज दिया था।

Related posts

Leave a Comment