सिमडेगा:बांसजोर प्रखंड में झारखंड पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने फीता काटकर किया। मौके पर एनोस एक्का ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस दोनों ने क्षेत्र की लोगों को ठगने का काम किया है। राष्ट्रीय पार्टी के द्वारा सिर्फ लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बरगलाने का काम किया गया है। विकास के नाम पर जनता को ठगा गया है। उन्होने कहा कि झारखंड पार्टी ने विकास का काम करके दिखाया है और आगे भी जनता के सभी समस्या को दूर किया जाएगा। एनोस एक्का ने कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र में जनता झारखंड पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है।

आदिवासी बेटी हूं, आदिवासियों का दर्द समझती हूं: आईरीन
झापा नेत्री आईरीन एक्का सिमडेगा विस क्षेत्र के गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों के साथ सीधा सवांद कर रही है। आईरिन ने कहा कि वो आदिवासी की बेटी है और आदिवासी के दर्द को भली भाति समझ सकती है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा विस क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा ने ही शासन किया है। लेकिन यहां के आदिवासियों, मुलवासी, पिछड़ा वर्ग के दर्द को दूर करे का प्रयास किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि समाज में बेटी को कमजोर की दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन आईरिन आदिवासी बेटी है और सबसे लड़ सकती है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, क्षेत्र के विकास के लिए झारखंड पार्टी को समर्थन देने की अपील की।