न आरक्षण घटेगा और ना ही संविधान बदलेगा: एनोस एक्का

केरसई:ना किसी का आरक्षण घटेगा, ना ही कोई धार्मिक स्थल टूटेगा, ना संविधान बदलेगा और ना ही आदिवासियों का अधिकार घटेगा। राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी और कांग्रेस की मंशा को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने सोमवार को प्रखंड के दुंगा टोली में आयोजित पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों सिर्फ और सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करके वोट लेने का प्रयास करती है। दोनों ही पार्टी ने सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में लगातार प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन अब भी क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रित्व काल में जितना हो सकता था उससे ज्यादा लोगों की सेवा करके दिखाया है। एनोस एक्का ने कहा कि अभी भी झारखंड पार्टी लगातार लोगों की सेवा कर रही है। पार्टी को हार और जीत से कोई मतलब नहीं है, उनके राजनीति का मकसद केवल मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि बाइबल, रामायण, कुरान सभी धार्मिक ग्रंथ मानव सेवा की शिक्षा देती है। और धर्म के रास्ते पर चलकर ही उन्होंने लोगों की सेवा करना सीखा है। एनोस एक्का ने जाति धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के लिए झारखंड पार्टी को समर्थन देने की बात कही। मौके पर संदेश एक्का, आइरीन एक्का, ओलिभर लकड़ा, अभय विशर्कमा,अमन खेस, प्रभुदाश बाड़ा, सिलबिया केरकेट्टा, ललिता बाः,अनिता बाः,ज्योति केरकेट्टा,प्रभाकार तिर्की,उत्तम बेक, सजंय बेक,मुकुट बेक,धीरज बेक, शुभम तिर्की,अनमोल बेक,अभिषेक बेक, निशांत तिर्की सहित कई लोगों उपस्थित थे। 

डीलिस्टिंग लाने की गलती ना करें  भाजपा: आईरीन

झापा नेत्री आईरीन एक्का ने जोश पूर्ण भाषण देते हुए कहा कि जो महिला एक परिवार को बेहतर तरीके से चला सकती ,है वह समाज को क्यों नहीं चला सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी आदिवासी मूलवासी के अस्मिता की रक्षा करने को तैयार है। भाजपा के द्वारा डी लिस्टिंग लाए जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए आईरीन में चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा डीलिस्टिंग लागू करने की कोशिश ना करें नहीं तो आदिवासी महिला सड़क पर उतर के आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी महिलाओं ने हमेशा त्याग और संघर्ष का उदाहरण पेश किया है। और वह आदिवासी बेटी है और आदिवासियों के हक और अधिकार के साथ समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को भी धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाने की कोशिश नहीं करने की नसीहत दी।

Related posts

Leave a Comment