गुमला राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन, जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गुमला: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज गुमला के नगर भवन में जिले के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित इस कार्यक्रम में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर एवं उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मौके पर जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।खिलाड़ियों का उत्साह वर्द्धन करते हुए जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहें हैं एवं मेडल्स जीत रहें है, यह बहुत बड़ी बात है। अतः आज के समय में खेल केवल खेल नहीं खिलाड़ी देश का नाम गौरवान्वित करने का कार्य कर रहें हैं। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों से कहा कि आप सबसे हमारी बहुत उम्मीदें हैं, एवं आप देश की शान और पहचान होंगे अतः जिस भी क्षेत्र में खिलाड़ी आगे बढ़ना चाहते हैं, उसे बेहतर ढंग से खेले और देश का नाम करें। इसके साथ ही जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुमला जिले में इस दिवस पर जिले के होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की परंपरा है जिसके तहत आज राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया गया। उम्मीद है हमारा जिला गुमला जो खेलनगरी के नाम से विख्यात है आगे भी अपने प्रदर्शन पर जिले और राज्य का नाम रोशन करता रहेगा।इस अवसर पर जिले के फुटबॉल कोच रिजवान अली को भी सम्मानित किया गया।आज जिले भर के वर्ष 2023- 24 में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विजयी हुए कुल 34 खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में मैराथन रेस ( सावित्री बाई पुस्तकालय से बांसडीह तक, बालक वर्ग 10 किलो मीटर एवं बालिका वर्ग 5 किलो मीटर) का आयोजन किया गया।वहीं इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता, संत इग्नासुस स्कूल में हॉकी सहित अन्य खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे ।

Related posts

Leave a Comment