केरसई:कांग्रेस प्रदेश सदस्य सह इंटक प्रदेश सचिव दिलीप तिर्की और जिला इंटक सचिव फनी मुकुट के द्वारा टैंसेर मिसन में युवाओं के साथ वर्तमान में क्षेत्र के युवाओं की स्थिति को लेकर बैठक की गई।जिसमे युवाओं ने बताया कि पढ़े लिखे होने के बावजूद भी हमारे पास कोई काम नही है। हमारा भविष्य हमे अंधकार में नजर आता है। क्योंकि हमारे पास आय के कोई भी श्रोत नही है। अगर हम आगे बढ़ना चाहते है फिर भी सहारा नही मिलने से हम कुछ नही कर पाते। अंतिम में हम या तो काम की तलाश में कही और जाते या एक मजदूर से ज्यादा कुछ काम नही कर पाते।सबने कहा हमारे गाँवों में युवाओं की स्थिति जरा भी ठीक नहीं है। क्योकि सामूहिक रूप से युवाओं के उत्थान के लिए कोई पहल करते ही नही। सारी चीजों को सुनने के बाद दिलीप ने युवाओं को कहा कि इस बात से बिल्कुल निरास होने की जरूरत नही की अबतक कुछ नही हुआ। बल्कि हमे देखना है कि आगे हम क्या अच्छा कर सकते हैं। हमे किसी चीज के लिए यह नही देखना है कि कौन हमारे लिए क्या करता है।हम पढ़े लिखे और समझदार है, एक जगह बैठक कर अपने उत्थान के विषय मे चर्चा कर आगे बढ़ सकते हैं। सरकार के कई ऐसे योजनाएं हैं, जिससे हम अपनी आय के श्रोत बना सकते हैं।अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। जिसमे PMEGP, JSLPS जैसे कई अन्य योजनाएं हैं। जिसमे सरकार लोगों को बिजनेस में आगे बढ़ने का अवसर देता है। PMGSY तहत आवेदन में यदि सबकुछ ठीक रहने के बाद भी बैंक परेशान करे तो जिला उपायुक्त को सूचित करें।साथ ही दिलीप ने श्रम निबंधन की जानकारी देते हुए कहा कि गाँव मे अनेकानेक संगठित और असंगठित दोनों तरह के मजदूर हैं। जिनको श्रम निबंधन की जानकारी नही है सभों को इसकी जानकारी और फायदे दोनों बताइए ताकि सभी निबंधन कर लाभान्वित हो सकें। बैठक में फादर भिनसेन्ट जोजो, डायोसिस युवा अध्यक्ष अजय एक्का,सुशांत खेस, हेरमन केरकेट्टा,स्मिता लकड़ा, कुलदीप केरकेट्टा, रवि डुंगडुंग, प्रवीण कुजूर, अमित सोरेंग, रिक्की मिश्रा सहित अन्य लोग थे।
