सिमडेगा:- झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति के द्वारा पूर्व विधायक बसंत कुमार लौंगा के आवास पर शुक्रवार को जिला अध्यक्ष किशोर डांग की अगुवाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद रहे वीर शहीद सुनील महतो की 15वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया इस दौरान 2 मिनट का मौन रखते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई जिसके बाद पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि भी दी गई। मौके पर पूर्व विधायक ने संबोधित करते हुए कहा चार मार्च 2007 को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र बाघुडिया फुटबाल मैदान में नक्सलियों ने सांसद सुनील महतो समेत चार लोगों की भीड़ के सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हथियार लूट लिए थे। हत्या के 15 साल गुजर गए हैं, लेकिन हत्याकांड के पीछे के साजिशकर्ताओं तक अब भी केंद्रीय जांच एजेंसी पहुंच नहीं पायी हैं। हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को आग्रह करते हैं।मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री ज़फ़र खान,केंद्रीय सदस्य मो, शाहिद सिमडेगा प्रखंड अध्यक्ष, तिमुथीयूस खाखा ,नगर अध्यक्ष, मो, अनस , जैनुल अंसारी, मो, सिकंदर नगर संरक्षक मो, शमीम खान ,राकेश लकड़ा ,शौकत अंसारी ,मो, छोटू , मुकुल बारला , सुधीर बड़ा, कर्मू नायक, राकेश सिंह, जावेद वारसी उपस्थित थे।
