चार राज्यों में भाजपा की जीत पर केरसई में निकला जुलूस,मना जश्न

केरसई- चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर केरसई मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला जुलूस में कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दे रहे थे ।वही योगी और मोदी के गानों पर जमकर कार्यकर्ता थिरके इंदिरा चौक पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
विजय जुलूस में केरसई मंडल अध्यक्ष मानकीलाल ने कहा कि चार राज्यों की जीत हिंदुत्व की जीत और मोदी जी योगी जी की स्वीकार्यता है, आम जनता अब बिपक्ष के झांसे में नही आने वाले।केरसई प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सह जिला सो मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता ने विजय जुलूस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की देश में अब चारों तरफ भगवा राज भाजपा का राज है आने वाले लोकसभा एवं झारखंड के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत के साथ वापस आएगी और झारखंड में सरकार बनाएगी, जनता अभी से ही कमर कसकर तैयार है कि झारखंड में वापस भाजपा को लाना है।जुलूस में जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार महामंत्री बुलेश्वर प्रसाद भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र बड़ाईक संदीप कुमार प्रभु दयाल राम अंकित कुमार दुबराज प्रसाद कृष्णा प्रसाद विवेक कुमार शंभू नाथ मिश्रा शेखर प्रसाद प्रदीप कुमार बबलू यादव प्रमोद कुमार अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment