सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का दो दिवसीय चयन ट्रायल संपन्न

सिमडेगा:04 मई से गोवा में आयोजित 12वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 तथा 27 अप्रैल से मणिपुर में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए हॉकी झारखंड के सब जूनियर पुरुष एवम महिला हॉकी खिलाड़ियों का दो दिवसीय चयन ट्रायल एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में आयोजित की गई ।जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से महिला वर्ग में 162तथा पुरुष वर्ग में 205 हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया। दोनो वर्गो से उपस्थित खिलाड़ियों का टीम बनाकर मैच कराया गया और उनमें दोनो वर्गो से बेस्ट 35-35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता से 20 दिन पूर्व चयनित खिलाड़ियों के लिए हॉकी झारखंड की ओर से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जायेगी ।उनमें से बेस्ट 18 खिलाड़ियों को झारखंड टीम से चयनित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जाएगा। इससे पूर्व शनिवार को मुख्य अतिथि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के रवि कुमार, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, ,महासचिव विजय शंकर सिंह , जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, सदर थाना प्रभारी दयानंद कुमार,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रेणु बाला,हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, हॉकी खूंटी के सचिव दशरथ महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रायल की शुरुआत की गई। इस दो दिवसीय चयन ट्रायल के आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा मनोज कोनबेगी , हॉकी प्रतिमा बरवा, प्रतिमा तिर्की, सुभिला मिंज,तारिणी कुमारी, कमलेश्वर मांझी, अनु राहुल मिंज, बसंत बा,करिश्मा परवार ,मुकुट डुंगडुंग इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

Leave a Comment