GUMLA:हॉकी झारखंड के पदाधिकारी पहुंचे गुमला,हॉकी में गुमला बनेगा अव्वल

गुमला:हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अगुवाई में हॉकी झारखंड के पदाधिकारी आज गुमला पहुंचे और संत इग्नासियस उच्च विद्यालय के परिसर में स्थित एस्टोटर्फ हॉकी स्टेडियम का किया निरीक्षण, स्टेडियम की स्थिति देखकर कहा कि ये खराब हो चुका है इसे बहुत जल्द बदल दिया जाएगा और सिमडेगा एवम खूंटी के तरह गुमला में भी हॉकी को बढ़ाने में अब हॉकी झारखंड का विशेष ध्यान है और इसे भी तीव्र गति से विकास किया जाएगा। इस बीच हॉकी झारखंड के पदाधिकारी हॉकी गुमला के पदाधिकारियों, आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय के संचालक एवं प्रशिक्षक से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं के विषय में अवगत हुए ।तत्पश्चात सभी पदाधिकारी गुमला के उपायुक्त श्री सुशांत गौरव से मुलाकात कर गुमला जिला में हॉकी विकास पर चर्चा की। भोलानाथ सिंह ने उपायुक्त गुमला से बातचीत के क्रम में कहा कि सिमडेगा जिला में खेल के विकास में जिस तरह आपके माध्यम से बहुमूल्य कार्य हुए है एवं आपके सहयोग तथा मार्गदर्शन में सिमडेगा जिला में दो-दो राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ है जिसकी जितनी भी हम सराहना हम करें वह कम है, आपके नेतृत्व में हम गुमला जिला को भी हॉकी क्षेत्र में अवल बनाना चाहते हैं। उपायुक्त ने कहा की जिला प्रशासन का हॉकी सहित सभी खेलों के विकास में पूरा सहयोग है इसी तरह आप लोग यहां का दौरा करते रहे और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करते रहे है जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर सुविधा देने के लिए तैयार है। इस मौके पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के साथ महासचिव विजय शंकर सिंह , सीईओ रजनीश कुमार, हॉकी गुमला के सचिव संजय कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment