सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीराराम के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंप झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने एवं किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने की मांग की।मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीराराम ने कहा कि श्रावण मास पहुंचने पर भी बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं खेतों पर बिचड़े सूख गए हैं खेतों में पानी नही हैं। झारखंड के ज्यादातर किसान धान की खेती पर निर्भर हैं व झारखंड की जनता का मुख्य भोजन चावल है धान की फसल ना होने से किसानों को आर्थिक रूप से काफी क्षति पहुंचेगी। अतः झारखंड सरकार अभिलंब झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करें।ज्ञापन देने वालों में सावित्री देवी शंकर महली अनूप राणा जमशेद अली लोतेम केरकेट्टा ओशया आलम मौजूद थे।
Related posts
-
चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन
चैनपुर:– चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार... -
चैनपुर प्रखंड में स्वास्थ्य मेला ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का नया द्वार
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड के मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला... -
चैनपुर प्रखंड में जंगली हाथी का उत्पात किसानों की फसल और अनाज को पहुंचाया नुकसान
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड के अनुमंडल कार्यालय के निकट स्थित डेम के पास एक जंगली हाथी ने...