सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीराराम के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंप झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने एवं किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करने की मांग की।मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीराराम ने कहा कि श्रावण मास पहुंचने पर भी बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं खेतों पर बिचड़े सूख गए हैं खेतों में पानी नही हैं। झारखंड के ज्यादातर किसान धान की खेती पर निर्भर हैं व झारखंड की जनता का मुख्य भोजन चावल है धान की फसल ना होने से किसानों को आर्थिक रूप से काफी क्षति पहुंचेगी। अतः झारखंड सरकार अभिलंब झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करें।ज्ञापन देने वालों में सावित्री देवी शंकर महली अनूप राणा जमशेद अली लोतेम केरकेट्टा ओशया आलम मौजूद थे।
Related posts
-
मुख्य सड़क से सटाकर लगाए गए भारी-भरकम खंभे, कंक्रीट से जाम करना भूला ठेकेदार
गुमला-चैनपुर मुख्य मार्ग पर बढ़ी दुर्घटना की आशंका, मुखिया ने भी उठाए सवाल चैनपुर : चैनपुर... -
तेज रफ़्तार होंडा सिटी दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान
चैनपुर : गुमला से चैनपुर की ओर आ रही एक तेज रफ़्तार होंडा सिटी कार गाड़ी... -
चैनपुर प्रोजेक्ट+2 विद्यालय में एमएसई अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी’ वाहन का प्रदर्शन
चैनपुर : भारत सरकार द्वारा संचालित ‘एम.एस.ई. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी’ जागरूकता वाहन आज चैनपुर प्रखंड के प्रोजेक्ट+2...
