सिमडेगा में जगह जगह पत्तल-दोना का प्लांट लगाकर रोकें मानव तस्करी, लोगों को उपलब्ध कराएं रोजगार : विधायक भूषण बाड़ा

सिमडेगा सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने जिले में जगह जगह पर पत्तल दोना का प्लांट स्थापित कर लोगों को रोजगार से जोड़ने की मांग मानसून सत्र के शून्यकाल में की है। विधायक ने सरकार से जोरदार तरीके से मांग रखते हुए कहा कि सिमडेगा जिले के हर क्षेत्र में सखुआ का पेड़ बड़े पैमाने पर पाया जाता है। सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन किए जाने के बाद सखुआ पत्ते से बने पत्तल, दोना का सिमडेगा में प्लांट स्थापित किये जाने से जिले के हजारों ग्रामीण सीधे रोजगार से जुड़ सकते हैं। इससे सिमडेगा जिले का विकास तो होगा ही, साथ ही पलायन की समस्या पर भी अंकुश लगेगा। विधायक ने कहा है कि पत्तल-दोना प्लांट लगाने में अगर सरकार सहयोज कर दे, तो सिमडेगा जिला अकेले झारखंड के साथ साथ अन्यव राज्यों में भी पत्तल-दोना की सप्लाई कर सकता है। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रह सकता है।*गांव के जनप्रतिनिधियों को सम्मानजन मानदेय दे सरकार: विधायक भूषण बाड़ा*सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने गांव के जन प्रतिनिधियों को भी सम्मानजन मानदेय देने की सरकार से मांग की है। विधायक ने कहा है कि गांव की सरकार कहे जाने वाले वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, उप मुखिया, जिप सदस्य, जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सीधे तौर पर जनता से जुड़े रहते हैं और सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाते हैं। जनसेवा के लिए इन्हें अपने पॉकेट से तक खर्च करनी पड़ती है। लेकिन कम मानदेय रहने के कारण कभी कभी ये सभी जनप्रतिनिधि हताश और निराशा भरे जिंदगी से गुजरते हैं।साथ ही अर्थित परेशानी के कारण कई बार ये जनसेवा कार्य मे पिछड़ भी जाते हैं। अगर इन जनप्रतिनिधियों को सम्मानजन मानदेय मजबूत कर दी जाती है तो गांव का और अधिक तेज गति से विकास होगा। और जब गांव का विकास होगा तभी झारखंड का सम्पूर्ण विकास सम्भव है।

Related posts

Leave a Comment