सिमडेगा:- सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा पँचायत में सावन एकादशी के मौके पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवार को अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ किया गया। इससे पूर्व गांव की हजारों की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा प्रारंभ किया। कलश यात्रा में सर्वप्रथम महिलाओं ने शिव मंदिर स्थित तालाब से जल उठाया जहां आचार्य विश्वनाथ मिश्रा एवं यजमान सुंदर साहू की मौजूदगी में सभी प्रकार के अनुष्ठान पूरे किए गए।जिसके बाद पूरे नगर का भ्रमण करते हुए बोल बम के जयघोष के साथ पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल घोल दिया। जिसके बाद बूढ़ा महादेव स्थित भगवान में जलाभिषेक किया गया। वहीं 11:00 बजे दिन में अखंड हरी कीर्तन प्रारंभ हुआ। इस दौरान काफी संख्या में भक्त अखंड हरिकीर्तन करते हुए नजर आए बताया गया कि कीर्तन में भाग लेने के लिए दर्जनों कीर्तन मंडलिया शामिल हुए हैं।

कीर्तन मंडली में मुख्य रूप से तभाडीह,कुम्हारटोली,भेलावाडीह,जपकाकोना,बीरु, फुलवाटाँगर,कोबांग,सिकरियाटांड सहित कई जगह के लोग शामिल हुए। बताया गया कि कीर्तन की पूर्णाहुति आज दिन के 11:00 बजे हवन पूजन एवं नगर भ्रमण के पश्चात किया जाएगा।आज पूर्णाहुति के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। इधर कीर्तन को सफल बनाने के लिए अशोक केसरी,अमित केशरी, विकास साहू, पुनीत साव, सुंदर साव, दीपक केसरी, विजय केसरी, बिहारी केसरी, प्रकाश केसरी, संदीप केसरी ,मनोज केसरी, अशोक गुप्ता ,रविंद्र सिंह, मनीष ठाकुर,नंदकिशोर साव,सुबास साव,बजरंग केशरी, राजकुमार केसरी, सचिन, मनीष सहित सैकड़ों लोगों की भूमिका रही।
