झारखंड मुक्ति मोर्चा पाकरटांड प्रखंड कमेटी का हुआ पुनर्गठन, तेज कु लकड़ा बने प्रखंड अध्यक्ष

पाकरटांड:- झारखंड मुक्ति मोर्चा संयोजक मंडल के सदस्यों के द्वारा गुरुवार को पाकरटांड बाजार परिसर में प्रखंड कमेटी की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी संयोजक मंडली के सदस्य उपस्थित रहे जहां पर सर्व समिति से प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जहां पर तेज कुमार लकड़ा को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया जबकि सचिव राजेश टोपनो, उपाध्यक्ष यूजीन कुल्लू , उपाध्यक्ष जोधन नायक एवं कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश कुल्लू को बनाया गया। मौके पर प्रखंड समिति को जल्द से जल्द सभी छह पंचायतों में पंचायत समिति का गठन करते हुए जिला सयोंजक समिति को सूचित करने की बात कही। मौके पर मुख्य रुप से संजोयक मंडली के सफीक खान,राकेश लकड़ा अनिल तिर्की,अनिल कान्डुलना, दीप्तिमान तिर्की, ओस्कार डांग एवं केंद्रीय सदस्य मो शाहिद फ़िरोज़ अली, बिरेन्दर बड़ा. रामनाथ प्रसाद. तोबियाश मिंज,गुलाब टोपो,परेल कुल्लू,नासरी लकड़ा,जोराम कुजूर, नूवेल खेश कामिल बा,सिलबस्तर केरकेट्टा,जेबियर बिलुंग,दिनेश मांझी, संजय बा, दिलबर नाग,ममता कुल्लू, मनीषा टोप्पो,लालदेव बिझियां ,संजय बा,एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment