जलडेगा में कृषि बजट और नीतियों पर संवाद कार्यशाला का आयोजन

जलडेगा: प्रखंड सह अंचल सभागार में सीबीजीए दिल्ली के तत्वाधान में लीडस् राँची के सहयोग से कृषि बजट एवं नीतियों पर संवाद एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राजेश बरला ने किया। इस दौरान बीडीओ ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जलडेगा जैसे सुदूरवर्ती प्रखंड में इस तरह का कार्यक्रम निश्चित ही ग्रामीणों के लिए फायदेमंद साबित होगी। मजदूर हो या किसान हो आज हर किसी को बजट और नीतियों को जानने और समझने की आवश्यकता है, जानकारी के अभाव से भी कई बार जरूरतमंदों तक योजनाएं नही पहुंचती है। वहीं कार्यक्रम को अंचल अधिकारी डॉ खगेन महतो ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहां कृषि की असीम संभावनाएं होते हुए भी किसानों को उनका हक नही मिल रहा है, ग्रामीण तबके के किसान आज भी कृषि से जुड़े योजनाओं को नही ले पाते हैं, ये बहुत जरूरी है की आज किसानों को भी कृषि से जुड़े बजट की जानकारी होनी चाहिए।कार्यशाला में मुख्य रूप से आत्मा के बीटीएम राजेश बागे, एटीएम नितेश पौल एक्का, सुजीत प्रसाद कुशवाहा, उप प्रमुख शशि सत्यभामा बडिंग, मुखिया बिमला देवी, बालमुनी लुगुन, माग्रेट सुरीन, अनिमा तोपनो, बिपिन बडिंग, लीड्स संस्था के आलोक कुमार, जोसेफ लुगुन, कलिंद्र प्रधान, योगेश कुमार, नरेंद्र मिश्रा के अलावा भारतीय लोक कल्याण संस्थान से सोनू सिंह, फीया फाउंडेशन से सुमंती बागे, कृषि मित्र, जेएसएलपीएस के कार्यकर्ता और किसान भाई बहन उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment