सिमडेगा:झारखंड मुक्ति मोर्चा संयोजक मंडली सिमडेगा के सदस्यों के द्वारा केरसई बाजार में बुधवार को आवश्यक बैठक करते हुए प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया जहां पर सर्व समिति से केरसई प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में प्रेम प्रकाश कीड़ो,सचिव जॉन पोल ,उपाध्यक्ष बिमल डुंगडुंग, रणधीर खाखा कोषाध्यक्ष निमरोध कुल्लु को बनाया गया। सहायक मंडली सदस्य सफीक खान ने प्रखंड कमेटी गठन करते हुए प्रखंड अध्यक्ष को शुभकामना दी साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द पंचायत कमेटी का गठन करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा को विस्तार करे। आगे कहा कि झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें जिससे कि आम जनों को सरकार के हर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।मौके पर इस बैठक में जिला संयोजक मण्डली के सदस्य, सफीक खान,अनिल कंडुलना, अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग और केंद्रीय समिति सदस्य मो शाहिद, मो फिरोज अली, बिरजो कंडुलना के अलावा नोवास केरकेट्टा, बीरेंद्र बड़ा, जावेद अख्तर, कलामुद्दीन अंसारी, जोसफ तिर्की,बिरतूस कुजूर रंजीत तिर्की, मरियानुस टोपो, रामनाथ चिक बड़ाईक, सुमित लकड़ा,अरबिंद बारा, प्रदीप बारा,सकीम खान, अशोक कुमार दास, रणधीर खेस आदि उपस्थित थे।
