बोलबा:प्रखंड के ताराबोगा जिलिंगा में स्व फुलजेम्स तिर्की मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट सह सांस्कृतिक नाच प्रतियोगिता हुई। आयोजक सह कमेटी के अध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की के पहल पर आयोजित प्रतियोगिता के फाईनल में ताराबोगा ने सलगाबहार ओडि़शा को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं सांस्कृति कार्यक्रम में ताराबोगा को प्रथम, जपलंगा को द्वितीय, गौरीडुबा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा जाति-धर्म, उच्च-नीच की भावना से उपर उठकर जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कभी भेदभाव नहीं किया। यही कारण है कि आज जिले में सभी समुदाय के लोगों का तेजी से विकास हो रहा है। जोसिमा ने कहा कि महागठबंधन की सरकार भी राज्य में खेलों के विकास एवं खिलाडि़यों को नौकरी देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। खेल नीति की शुरुआत कर खिलाडि़यों की प्रतिभा निखारने एवं उन्हें सम्मान देने का काम किया है। खिलाड़ी पुरी लगन और इमांदारी के साथ खेल खेलें। कहा कि सभी पंचायतों में खेल मैदान बनवाने की वे विधायक से मांग करेंगे। कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलते हुए खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य निखारें। आप अच्छे खिलाड़ी हैं तो महागठबंधन सरकार में आपकी नौकरी सुनिश्चित है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थ्ति जिप सदस्य अजय एक्का, समरोम पौल तोपनो, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने भी संबोधित किया। साथ ही आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, वेद प्रकाश, कांग्रेस जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, बांसजोर प्रखंड अध्यक्ष, फ्रांसिस बिलुंग, अजीत लकड़ा, तिलका रमण, शीतल एक्का, शीतल तिर्की, मुखिया बलदेव सिंह, समीर कुल्लू, फा इसीदोर केरकेट्टा, फा जोसेफ, तेरेसा तिर्की, जोलिमा लकड़ा, नीला नाग, प्रतिमा कुजूर, जोन, बांसर, बर्थलोनी तिर्की, विजय, मो कय्युम, मो कारु आदि उपस्थित थे।
