कुटुंगिया फरसा में कांग्रेस पार्टी द्वारा सात दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

जलडेगा :प्रखंड अंतर्गत कुटुंगिया पंचायत के फरसा गांव मेंकांग्रेस पार्टी द्वारा सात दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उदघाटन में जलडेगा प्रखंड अध्यक्ष सुशील जाडिया ,सचिव पंकज कुमार साहु के द्वारा किया गया।दर्शकों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुशील जाडिया ने कहा कि आप सभी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया जो कि सराहनीय है ।क्योंकि इस सुदूर जंगल देहात में अच्छे खिलाड़ियों का होना निश्चित रूप से दर्शाता है।हमारा जिला खेल क्षेत्र में दिन ब दिन तरक्की कर रहा हैं।विधायक प्रतिनिधि नेलन कांडुलना ने कहा हमारे बच्चे बच्चियां खासकर हॉकी में अधिक रुचि रखते हुए उज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सभी को गौरव की आज के दिन हमारे जिला से हमारी बच्चियां राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल रही हैं सिमडेगा जिला में खेल को नौकरी की भावना से पेरित होकर भी युवा वर्ग आगे बढ़ रहा हैं।

उदघाटन मैच कोयोमुंडा बनाम खरीजोर के बीच खेला गया जिसमें कोयोमुंडा ने खरीजोर को 4-2 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील सुरीन, तुर्तन सुरीन, दाऊद जोजो, रोशन टोपनो, मार्सलन लुगुन दीपक कांडुलना, रहीम खान, मनसुख कांडुलना, ओमप्रकाश कांडुलना, लाजरूश समद, मशीदाश तोपनो, रंजीत लोमगा, मंगल जोजो ,मो मुख्तार , जिलानी सुरीन एवं कांग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए थे।

Related posts

Leave a Comment