प्रखंड सभागार में प्रखंड 20 सूत्री समिति की बैठक हुई

कोलेबिरा:- प्रखंड सभागार में प्रखंड बीस सूत्री समिति के मासिक बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष लूथर सुरीन ने की। बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष लूथर सोरेन ने अपने संबोधन में कहा के प्रखंड बीस सूत्री के सभी सदस्यों को अपनी जवाबदेही का निर्वहन करते हुए अपने क्षेत्र की जो भी समस्या हो मासिक बैठक में लेकर आए जिस विभाग से संबंधित समस्याएं हो उस संबंध विभाग से संबंधित पदाधिकारियों से समस्या को जल्द से जल्द निवारण करने का प्रयास कराया जाएगा जिससे लोगों में 20 सूत्री समिति और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति विश्वास बढ़े प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार सभी विश्वरी के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि आप अपने क्षेत्र की समस्या को सदन में उठाएं और हम सभी मिलकर उस समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे और सभी के सहयोग से अपने प्रखंड को विकास की ओर आगे लेकर जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment