साईंडीह ने डीपाटोली को 1-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया
सिमडेगा
पाकरटांड़ प्रखंड के डोभापानी में स्व करलुस एक्का मेमोरिएल हॉकी प्रतियोगिता का फाईनल मैच खेला गया। फाईनल में साईंडीह की टीम ने डीपाटोली को 1-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जोसिमा खाखा ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर एवं गेंद को पुस कर किया। अपने संबोधन में जोसिमा खाखा ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से टीमवर्क और लीडरशिप की भावना बढ़ती है। नीरस जीवन में ऊर्जा का संचार होता है। तनाव का स्तर कम होता है और लेखन-पढ़ाई बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेल के क्षेत्र में बेहतर जॉब के अवसर मिल रहे हैं। विद्यार्थी जीवन में तो शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। पढा़ई एवं खेल खेलते समय लक्ष्य निर्धारण व एकाग्रता का होना अत्यंत आवश्यक है। लक्ष्य निश्चित हो तो सफलता भी निश्चित है।

खेल-खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। युवा वर्ग छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारण कर कार्य करें। कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार और विधायक भी खेलों के विकास के लगातार कार्य कर रही है। मौके पर प्रमुख रजत लकड़ा, मुखिया दामोदर बिंझिया, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, उपमुखिया महादेव साहू, पंसस प्रतिमा कुजूर, लीला नाग, प्रवीण सुरीन, विधायक प्रतिनिधि माईकल खडि़या, लुसियन मिंज, समीर किंडो, जक्रियस, पूर्व प्रमुख तारसीला खडि़या, प्रखंड महामंत्री भूषण राम, स्व करलुस एक्का की पत्नी आदि उपस्थित थे।
