लीड्स संस्था ने स्कूल और आंगनबाड़ी में बांटे खिलौने और पठन पाठन सामग्री

जलडेगा: प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को लीड्स संस्था के द्वारा 9 आंगनबाड़ी केंद्र और 13 विद्यालयों में पठन पाठन सामग्री, खिलौने और खेल कूद सामग्रियों का वितरण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राजेश बरला, अंचल अधिकारी डॉ खगेन महतो, बीपीएम जेएसएलपीएस मुकुल खाखा ने अपने हाथों से सामग्रियों का वितरण किया। संस्था के परियोजना समन्यवक आलोक कुमार ने बताया कि लीड्स संस्था जलडेगा प्रखंड के बीस लक्षित गांव में हक अधिकार प्राप्ति, ग्राम सभा, स्कूल, आंगनबाड़ी, महिला समूह, किसान के लिए कार्य कर रही है। जिसके तहत संस्था ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित तमाम कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम कर रही है साथ ही ग्राम सभा की आठ स्थाई समिति, एसएमसी सदस्य को प्रोन्नत करने के अलावा उनके कार्य एवं जिम्मेदारियों को बताया जा रहा है। वहीं समूह से वंचित महिलाओं का समूह गठन कर जेएसएलपीएस से जोड़ने के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाली 6 सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान संस्था के जोसेफ लुगुन सहित स्कूल के प्रधानाध्यापक और आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment