बांसजोर: बांसजोर प्रखण्ड के उरते पंचायत में गुरुवार को सरकार के 3 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में”आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तथा पंचायत के मुखिया एवं अन्य अतिथियों के द्वारा विधिवत किया गया।कार्यक्रम आयोजन के जरिए आम नागरिकों को झारखंड सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 लाख नये ग्रीन राशन कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना हेतु आवेदन, सर्वजन पेंशन योजना हेतु आवेदन, किसान क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन समेत अन्य योजनाओं का लाभ सुयोग्य लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर जांचोपरान्त दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अन्तर्गत आवेदन प्राप्त करना, मनरेगा अन्तर्गत प्रत्येक गांव में न्यूनतम 5-5 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करना।धोती, साड़ी, लुंगी और कंबल का वितरण करना|

वित्तीय वर्ष 2022-23 तक भू- राजस्व के अधतन रशीद निर्गात तथा अन्य भू-राजस्व से संबंधित मामलों का निबटारा, असंगठित मजदूरों का ई -श्रम तथा प्रवासी मजदूरों/परिवारों का श्रमाधान पोर्टल पर निबंधन, पीडीएस के तहत राशन कार्ड को आधार से लिंक, धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों का निबंधन, हड़िया/शराब के व्यापार में संलग्न महिलाओं को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध, सेवा के अधिकार के तहत प्रमाण पत्रों के आवेदनों का निष्पादन, बिजली तथा पेयजल से संबंधित समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित किया गया कार्यक्रम में लोगों के बीच उत्साह जीप सदस्य समरोम तोपनो, प्रखंड प्रमुख तरमाणि सोरेंग,सयोजक मंडली झामुमो सदस्य अनिल कंडुलना झामुमो से नोवास केरकेट्टा, कल्याण मिंज, इल्यास लुगुन,प्रदीप समद,रितेश बड़ाइक एवं झामुमो के प्रखंड और पंचायत से कार्यकर्ता गण उपस्थित हूए।