सिमडेगा: 25 अक्टूबर से 26 नवंबर तक साईं सेंटर बेंगलुरु में भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के चार महिला हॉकी खिलाड़ी आमंत्रित किए गए हैं।जिनमे सिमडेगा की सलीमा टेटे ,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल है।सलीमा और संगीता पूर्व से सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य हैं ।

वही ब्यूटी डुंगडुंग जो जूनियर इंडिया महिला हॉकी टीम के सदस्य थी उसे भी इस बार सीनियर महिला इंडिया टीम में चयनित किया गया है।

सिमडेगा के तीन सहित झारखंड के 4 महिला हॉकी खिलाड़ियों का एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयनित होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी सहित हॉकी सिमडेगा के पैंक्रासियूस टोप्पो,सुनील तिर्की,कमलेश मांझी,सोहन बड़ाइक,प्रतिमा बरवा,प्रतिमा तिर्की,करिश्मा परवार, तारिणी कुमारी,एलसन किड़ो,बसंत बा,वेद प्रकाश,बलबीर प्रसाद,राहुल निज,सोनू ठाकुर,फादर पौलुस बागे, टिंटूस बड़ा,विजय तिर्की, सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है और खुशी जाहिर किया है।
