सिमडेगा: गांधी मैदान स्थित नवीन सिंह के आवाज में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक की अध्यक्षता में पार्टी के जिला पदाधिकारियों और सभी मंडल अध्यक्ष के साथ एक आवश्यक बैठक किया गया .इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी मुनेश्वर साहू उपस्थित हुए। इस बैठक में प्रदेश द्वारा तय किए गए 7 से 13 नवंबर 2022 मध्य स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा इस प्रदर्शन को सफलतापूर्वक करने के लिए रूपरेखा तैयार किया। प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने कहा कि पूरे राज्य में राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है हर जगह हर रोज हत्या बलात्कार मर्डर जैसी घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है कहीं कोई सुरक्षित नहीं है उसके साथ साथ राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है ऐसा प्रतीत होता है की राज्य सरकार के संरक्षण में अपराधिक घटनाएं एवं राज्य में भ्रष्टाचार हो रहे है क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अपने रोटी सेकने में लगे हुए हैं राज्य में इस हेमंत सरकार से सभी आम जनता त्रस्त हैं पंचायत से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार चरम पर है चाहे वह पत्थर हो बालू हो या राज्य में बिजली संकट पेयजल स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा हर क्षेत्र में लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं राज्य सरकार दोनों हाथों से लूटने में लगी है राज्य के लोगों से इस हेमंत सरकार को कोई लेना देना नहीं है राज्य सरकार सिर्फ एक काम कर रही है तुष्टिकरण की राजनीति इसी राज्य की हेमंत सरकार से लोग त्रस्त आ चुके हैं इन्हीं सब मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने निर्णय लिया है की प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता के साथ मिलकर पूरे जोरदार तरीके से राज्य सरकार के विरोध करेगी राज्य सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी।

आज के इस आक्रोश प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव जिला महामंत्री दीपक पुरी जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद बीरू मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद भाजपा नेता नवीन सिंह, केसरी मंडल अध्यक्ष मानकि लाल बानो मंडल अध्यक्ष कामेश्वर सिंह पिंकी प्रसाद किसान मोर्चा अध्यक्ष हीराराम पाकरटांड मंडल अध्यक्ष मनिंदर बिंझिया महावीर बड़ाईक उपस्थित थे