भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने घायल भाजपा कार्यकर्ता से की मुलाकात,केंद्रीय मंत्री ने भी की बात,स्वास्थ्य की ली जानकारी

सिमडेगा कोलेबिरा हाट में व्यवसायी सह भाजपा कार्यकर्ता रनधीर कुमार पर रविवार को अपराधियों ने जानलेवा हमला कर रुपयों से भरी थैली भी लूट ली थी।जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक एवं सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव के नेतृत्व घायल रणधीर कुमार से उनके आवास जाकर मिला एवं उनसे घटनाक्रम एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली,मोबाइल के माध्यम से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी रणधीर कुमार से बात की एवं स्वास्थ और घटनाक्रम की जानकारी ली और कहा कि संगठन आपके साथ है।मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि संगठन रनधीर कुमार के साथ है इन्हें कोई चिंता करने की बात नही वहीं सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर हम सभी लोग रनधीर कुमार से मिलने आये हैं सांसद और संगठन पीड़ित कार्यकर्ता के साथ है पुलिस प्रसाशन से बात हुई है पुलिस प्रसाशन ने जल्द अपराधियो की गिरफ्तारी की बात कही है।


मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज साय कुरडेग प्रखंड सांसद प्रतिनिधि उमेश जायसवाल सो मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार कोलेबिरा सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार भोला साहू दिलेश्वर सिंह जनेश्वर बिरहोर मो निजामुद्दीन अहमद मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment