“यस बोलबा संस्था” की ओर से केरया पंचायत से मैट्रिक के टॉप 3 बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित

ठेठईटांगर :प्रखंड के ठेठईटांगर में “येस बोलबा नामक संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने हेतु केरया पंचायत के पंचायत भवन में मैट्रिक के टॉपरों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उनमें से टॉप थ्री बच्चों का चुनाव कर तीनों बच्चों को बैग, कोस्टा चाभी रिंग एवं चाॅकलेट देकर सम्मानित किया गया। प्रथम टॉपर पुरस्कार प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज के हाथों ख़ुशी कुमारी को, द्वितीय टॉपर पुरस्कार केरया मुखिया कृस्तधनी लकड़ा के हाथों अजीत रसाल को तथा तृतीय टॉपर पुरस्कार येस बोलबा के संस्थापक रवि रोशन,अध्यक्ष नेलसन डुंगडुंग, कोऑर्डिनेटर प्रफुल किड़ो एवं असुनता सोरेंग, सदस्य अमृत चिराग, प्रिन्स कुमार आदि ने सम्मिलित रूप से कसीला कुमारी को देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थापक रवि रोशन के द्वारा यस बोलबा के कार्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

पाकरटांड ब्लॉक कोआर्डिनटर प्रफुल किड़ो द्वारा भारत का संविधान, जनता के अधिकार, पांचवी अनुसूची के प्रावधान इत्यादि की जानकारी विस्तृत रुप से दी गई। मानवाधिकार अध्यक्ष लुगुन के द्वारा मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी गई। सदस्य सह मुखिया कृस्तधनी द्वारा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी तथा नशा से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई। सदस्य सह प्रमुख बिपिन मिंज ने युवाओं को खेल के माध्यम से भी जिंदगी संवारने के लिए सलाह दिया गया। सदस्य अमृत चिराग द्वारा कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं मिडिया के बारे जानकारी दी गई। अध्यक्ष नेलसन ने संस्था द्वारा निशुल्क ट्रेनिंग के बारे जानकारी दिया। सदस्य प्रिन्स के द्वारा निर्धारित उद्देश्य एवं उसको हासिल करने की तैयारी के बारे जानकारी दी गई।

Related posts

Leave a Comment